फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मारपीट के चार दिन बाद बिगड़ी किशोरी की हालत, चली गई जान

विज्ञापन
मारपीट में जान गंवाने वाली किशोरी। - फोटो : मारपीट में जान गंवाने वाली किशोरी।
विज्ञापन
सिधौली। बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट के चार दिन बाद बुधवार को किशोरी की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस पर चार दिनों तक मामले में समझौता कराने के प्रयास करती रही। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेकर इंस्पेक्टर बलवंत शाही को फटकार लगाई, तब केस दर्ज किया गया। गनीपुर गांव निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उनकी बहन विनीता (16) गांव के बाहर परती पड़ी जमीन पर बीते शनिवार को बकरी चराने गई थी। वहीं पर गांव की प्रियंका भी बकरी चराने गई थी। किसी बात पर दोनों में मारपीट हो गई। विनीता घर आ गई तो शाम को प्रियंका ने अपनी बहन शालिनी व भाई ललित के साथ घर में घुसकर उसे दोबारा पीट दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें