फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पूर्व विधायक राकेश ने साइकिल से उतरकर थामा पंजा

Fri, 09 Jun 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्व विधायक राकेश राठौर गुरुवार को सपा छोड़कर लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक ने सपा नेतृत्व पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां चाहे उनका राजनीतिक उपयोग कर सकती है। वह बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में राकेश राठौर भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। जन समस्याओं को लेकर वह अपनी ही सरकार पर हमलावर रहते थे। 2022 के चुनाव से पहले वह सपा में शामिल हो गए थे। राकेश राठौर समाजवादी पार्टी के सिंबल पर सीतापुर से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सपा ने उनके साथ खेल कर दिया था।
राकेश राठौर कहते हैं कि 11 जून 2022 को पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नगर पालिका का चुनाव लड़ने की तैयारी करने के लिए कहा था, लेकिन बाद में मुकर गए। चुनाव में सपा ने उनकी पत्नी नीलकमल राठौर को सिंबल तो दिया, लेकिन टिकट की दूसरी दावेदार रश्मि जायसवाल को भी सिंबल जारी कर दिया। तब रश्मि को ही सपा से उम्मीदवार माना गया। नीलकमल राठौर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद से ही संकेत मिल रहे थे कि राकेश राठौर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। गुरुवार को लखनऊ में राकेश राठौर कांग्रेस में शामिल हो गए। राकेश राठौर को सदस्यता दिलाए जाने के दौरान राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया और संगठन सचिव अनिल यादव भी मौजूद रहे। राकेश राठौर ने कहा कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित हैं।

अधिवेशन से पहले सपा को झटका
शुक्रवार और शनिवार को नैमिषारण्य में सपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय अधिवेशन होना है। अधिवेशन से एक दिन पहले राकेश राठौर ने सपा को झटका दे दिया है। वैसे हकीकत यह भी है कि नगर निकाय चुनाव में सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष की सीट सपा को राकेश राठौर की वजह से ही गंवानी पड़ी। सपा प्रत्याशी 130 वोट से चुनाव हार गई थीं, जबकि राकेश राठौर की पत्नी ने निर्दलीय चुनाव लड़कर 12,000 से अधिक वोट पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें