फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डॉल्फिन की सुरक्षा के लिए सतर्क नहीं वन विभाग

Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
लहरपुर क्षेत्र में इसी जगह थी डॉल्फिन। संवाद
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदेसुवा के निकट घघरिया नदी में डॉल्फिन देखे जाने के बाद वन विभाग ने दो कर्मियों की ड्यूटी लगाकर खानापूर्ति कर ली है। डॉल्फिन की अठखेलियां देखने के लिए रोजाना भारी संख्या में लोग जमा होते हैं। वन विभाग का कहना है कि डॉल्फिन को सुरक्षित प्रवास में छोड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। तब तक उसकी सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को लगाया गया है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि डॉल्फिन की सही ढंग से सुरक्षा नहीं की जा रही है, अगर वह कम गहराई वाले स्थान पर आ गई तो शिकारियों के चंगुल में आ सकती है। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित प्रवास में छोड़े जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें