सरैंया। उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सीतापुर के बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने रामपुर मथुरा, रेउसा और बेहटा ब्लॉकों में मजबूत सुरक्षा बांध व कटानरोधी कार्य कराने की मांग की। डॉ. रिजवी ने बताया कि अंगरौरा, ननकारी, शुक्लनपुरवा, सोनारखी, सुरजनपुर और केदारीपुर में भीषण कटान जारी है। वहीं मल्लापुर व काशीपुर क्षेत्र पहले ही तबाह हो चुके हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, पेयजल, चिकित्सा, पशुचारा और अन्य जरूरी सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।