फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10 गोशालाओं में संरक्षित होंगे पांच हजार गोवंश

Thu, 02 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के आठ ब्लाॅकों में 10 वृहद गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक गोशाला में 500 गोवंशों को संरक्षित करने की व्यवस्था की जाएगी। इस हिसाब से पांच हजार गोवंशों को ठिकाना मिल जाएगा। इन गोशालाओं में हाईटेक व्यवस्था होंगी। बिजली चलित चारा काटने की मशीन के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। कई अन्य इंतजाम भी होंगे। इन गोशालाओं के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। ये गोवंश किसानों की फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। नाराज किसानों ने कई बार शिकायती पत्र देने के साथ हाईवे तक जाम किया है। कई बार स्कूलों में छुट्टा मवेशियों को बंद कर दिया। अब कुछ हद तक किसानों की समस्या दूर हो सकेगी। जिला प्रशासन ने 10 स्थायी वृहद गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है।
इन जगहों पर बनेंगी गोशाला
बेहटा ब्लॉक के ग्राम मैकू भेड़ में वृहद गोशाला बनाई जाएगी। इसी तरह पहला के लौना, लहरपुर के अकैचनपुर फरीदपुर और न्यामूपुर, परसेंडी के मूसेपुर व गुजरा, महोली की भितिया, हरगांव के हैदरपुर, मिश्रिख के नरायनपुर गौरा और सिधौली ब्लॉक के सरांय गांव में गोशाला बनेगी।
विज्ञापन



तीन गोशालाओं के निर्माण की शासन से मिली अनुमति
तीन वृहद गो संरक्षण केंद्र स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें 1500 गोवंश संरक्षित किए जाएंगे। सात के निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिन अस्थायी गोशालाओं में अतिरिक्त जमीन उपलब्ध है, उनमें स्थायी गोशाला बनाने के लिए डीएम से अनुमति प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन

डाॅ. पीएन शुक्ला
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें