सीतापुर। जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की जांच में बृहस्पतिवार को पांच मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
सीएमएस डाॅ. इंदर सिंह ने बताया कि पैथाेलॉजी में करीब 200 मरीजों की बुखार की जांच हुई। इसमें पांच मरीज मलेरिया के मिले। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।