फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजे सहित पांच घायल

Sat, 08 Apr 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चाचा-भतीजे सहित पांच लोग जख्मी हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संदना थानाक्षेत्र के टांड़पुरवा अजुआमऊ निवासी नीरज (22) शुक्रवार को क्षेत्र के रमुआपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। शनिवार शाम वह अपने दो अन्य रिश्तेदारों अनुज (20) और रामजीवन (28) के साथ एक बाइक पर सवार होकर कोल्डड्रिंक पीने के लिए जल्लापुर चौराहे जा रहा था।
विज्ञापन


इधर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के अमटामऊ निवासी शोभित (23) अपने चाचा महावीर (41) के साथ मोहम्मदी से घर आ रहा था। जल्लापुर के निकट मोड़ पर दोनों बाइकों में भिडंत हो गई। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए। नीरज और उसके साथियों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस वजह से सिर पर काफी चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महावीर व अनुज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर अटरिया में हाईवे पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के निकट सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कमलापुर निवासी चालक अफजल (42), व्यापारी विशाल कुमार (24 ) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें