लहरपुर (सीतापुर)। तेंदुआ माइनर की मरम्मत के महज पांच घंटे बाद ही सोमवार रात को यह फिर कट गई। इससे किसानों के खेतों में पानी भर गया।
बीते 21 जुलाई को ग्राम दर्जीनपुरवा के निकट दक्षिण पटरी तीन मीटर कट गई थी। क्षतिग्रस्त तेंदुआ माइनर को सोमवार दोपहर को नहर विभाग ने दुरस्त कर दिया था।
पर मरम्मत के चंद घंटे के बाद एक बार फिर से तेंदुआ माइनर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लल्लन खां की बाग से होते किसानों के खेतों में पानी भर गया।
अवर अभियंता मयंक त्रिपाठी ने बताया कि नहर पटरी की मरम्मत कर दी गई थी। पर कुछ लोगों के पटरी पर रखी बोरियों को हटा देने से पानी फिर से बाग से होता हुआ आगे ड्रेन में गिर रहा है। नहर पटरी फिर से दुरस्त कराई जा रही है।