सीतापुर। एसडीएम सदर न्यायिक व एसीएमओ ने महोली इलाके के पांच अस्पतालों में छापा मारा। ये अस्पताल अवैध तरीके से चलते मिले। इस पर इनका संचालन बंद कराते हुए नोटिस दिया गया। तीन दिन में जवाब न मिलने पर इन्हें सील किया जाएगा।
एसडीएम न्यायिक अंजलि सिंह व एसीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को महोली में छापा मारा। खगेसियामऊ के रशीद अहमद व श्रद्धा हॉस्पिटल, विश्वास हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर, श्रद्धा क्लीनिक उरदौली व विकास क्लीनिक महोली में छापा मारा।
इस दौरान कोई भी नर्सिंग होम मानक पूरा करता नहीं मिला। मरीजों के इलाज संबंधी कोई भी रिकॉर्ड अस्पताल में नहीं मिला। ये अवैध तरीके से चल रहे थे। इस पर इनका संचालन बंद करवाया दिया गया है। एसीएमओ ने बताया सोमवार तक इन सभी को जवाब देने का समय दिया गया है।