फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहले महिला शिक्षकों को मिलेंगे विद्यालय, उसके बाद पुरुषों को सुविधा

Wed, 20 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महिला शिक्षकों को पहले मनपसंद विद्यालय चुनने का मौका मिलेंगा। इसके बाद पुरुष शिक्षकों को विद्यालय दिए जाएंगे। एक ही दिन में 360 शिक्षकों को विद्यालय आंवटन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में जुलाई व अगस्त में गैर जनपद से 360 शिक्षकों ने जॉइनिंग दी थी। इसके बाद इनको विद्यालय आवंटन तक बीएसए कार्यालय पर ही हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए थे।
करीब ढ़ाई माह से यह विद्यालय मिलने की राह देख रहे हैं। अब इन सभी को विद्यालय मिलेंगे। पहले 20 व 21 को विद्यालय आवंटन की तिथि तय की गई थी। लेकिन मंगलवार देर शाम इसे केवल एक ही दिन कर दिया गया है। इसलिए सभी 360 शिक्षकों को बुधवार को सुबह 10 बजे बीएसए कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन

पहले महिला शिक्षकों को विद्यालय दिए जाएंगे। उसके बाद पुरुष शिक्षकों को विद्यालय मिलेंगे। अगर किसी कारणवश आंवटन बच जाता है तो शिक्षकों को अगलेे दिन बुलाया जाएगा। लेकिन देर शाम तक वरिष्ठता सूची व विद्यालय में रिक्तियों की सूची अपलोड न होने से शिक्षक जानकारी के लिए परेशान है। वह कई बार बीएसए से भी जानकारी की, लेकिन उन्होंने कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी।

महिलाओं को पहले मिलेंगे विद्यालय
पहले महिलाओं को विद्यालय दिए जाएंगे। उसके बाद पुरुष शिक्षकों को विद्यालय मिलेंगे। कोशिश रहेगी एक ही दिन में आवंटन हो जाएं। अगर शिक्षक बच जाते है तो उन्हें अगले दिन 21 को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें