फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में फायरिंग, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थाना रामकोट इलाके में घर के पास पशु पहुंचने को लेकर दो पक्षोें में विवाद हो गया। कुछ ही देर में फायरिंग शुरू हो गई। गोली युवक को लग गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा निवासी एहसान (22) ने बताया कि उसका एक मवेशी गांव के ही सत्तार के घर के पास पहुंच गया। इस बात का विरोध सत्तार ने किया। मौके पर अन्य लोग पहुंच गए और मामले को शांत कराया। इसके बाद देर रात एहसान निकला तो करीम, सत्तार और उसके अन्य साथियों ने एहसान पर फायरिंग कर दी। गोली एहसान को छूते हुए निकल गई। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस की माने तो विवाद के चलते एहसान द्वारा खुद को गोली मारे जाने की आशंका है।
एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल की हालत फिलहाल सामान्य है। हर बिंदुओं पर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें