फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में खाना बनाते समय लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। एक प्राथमिक विद्यालय की रसोई में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। लपटों को देखकर विद्यालय में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की टीम भी पहुंची लेकिन उससे पहले आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुरूपलिया में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे रसोइया खाना बना रही थी। तभी चूल्हे में लगे पाइप में आग लग गई। रसोइया ने विद्यालय के शिक्षकों को बताया कि जिस पर शिक्षकों ने विद्यालय में रखे फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी।
स्कूल प्रबंधन ने पड़ोस के रहिमाबाद विद्यालय से फायर सिलेंडर मंगवाकर गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मौके पर गनीमत रही इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग लगते ही छात्रों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य जावेद अख्तर ने बताया कि रसोइया सबरुन व माहिरा खाना बना रही थी। तभी चूल्हे के पाइप में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें