डीसीएम में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
सरैया। रामपुरकलां इलाके में बुधवार रात सरैंया गन्ना कांटे के सामने से गुजर रही डीसीएम में अचानक आग लग गई। बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र लालपुर गांव के रहने वाले चालक विपिन कुमार ने बताया कि वह शाहजहांपुर से डीसीएम में खाली बोरे लादकर बाराबंकी जा रहे थे। कांटे के पास टूल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते आग ने पूरी डीसीएम को चपेट में ले लिया। चालक ने डीसीएम से निकलकर फायर कंट्रोल रूम में जानकारी दी। जिसके बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। (संवाद)