फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एंटीबायोटिक दवाओं के नमूने भरे

Fri, 11 Aug 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा कस्बे में गुरुवार को दवा दुकानों पर औषधि निरीक्षक के छापे की सूचना से हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकानों के शटर गिराकर दवा विक्रेता भाग खड़े हुए। हालांकि टीम ने थाने के पास संचालित एक मेडिकल स्टोर पर जांच के बाद कुछ दवाओं के नमूने भरे।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अनीता कुरील गुरुवार दोपहर मछरेहटा थाने के पास संचालित यादव मेडिकल स्टोर पहुंचीं। उन्होंने दुकान पर स्टॉक का बिल वाउचर से मिलान किया। एंटीबायोटिक दवाओं मिकासिन 500 और सेप्टेक बोलस संग कुछ अन्य दवाओं के नमूने भरे।
इस दौरान औषधि निरीक्षक के आने की खबर से अन्य दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। औषधि निरीक्षक ने कहा कि यदि कहीं भी बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें