फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किरायेदारी विवाद में मकान मालिक व चिकित्सकों में मारपीट

Sat, 07 Sep 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। सीओ कार्यालय के सामने निजी भवन में चल रहे एक अस्पताल के चिकित्सकों और मकान मालिक में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठठेरी टोला में सीओ कार्यालय के सामने एक घर में निजी अस्पताल में चलता है। शुक्रवार को मकान मालिक सदाकत व अस्पताल के चिकित्सकों के बीच किराए को लेकर विवाद होने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें डॉक्टर व दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आईं हैं।
मारपीट की घटना अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मकान मालिक ने अस्पताल के मुख्य गेट का शटर बंद करके ताला लगा दिया। अस्पताल के अंदर मरीज भी भर्ती थे। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया और अस्पताल के गेट का ताला खुलवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी। अपराध निरीक्षक राममणि यादव ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें