फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Mon, 20 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएसए ने सभी बीईओ को तत्काल प्रशिक्षण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने की कवायद तेज हो गई है। इसमें राज्य स्तर से प्रशिक्षित शिक्षक ऑनलाइन तरीके से प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षण विद्यालय अवधि में ही प्रतिदिन एक घंटे का होगा। प्रधानाध्यापक विद्यालय में प्रशिक्षण की तैयारी करेंगे। इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण का वीडियो बनाकर बीएसए को भेजना होगा। दो माह में बालिकाओं को निपुण कर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश दिए जा चुके हैं। कई ब्लॉकों में प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें