सीतापुर। संदना में दहेज उत्पीड़न के बाद विवाहिता की मौत के मामले में सत्र न्यायालय ने सत्र न्यायाधीश आशीष जैन ने आरोपी ससुर की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामला संदना के ग्राम सहोली का है। ललिता सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनकी बेटी प्रतिज्ञा सिंह की शादी 31 जुलाई 2026 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में आरोपी ससुर कमलेंद्र सिंह उर्फ कमलू की ओर से दाखिल प्रथम जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रकृति का है और आरोपी जमानत पाने का पर्याप्त आधार प्रस्तुत नहीं कर सका। (संवाद)