फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ के हमलों से संकट में खेती-किसानी

Thu, 12 Sep 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बाघ की तलाश करते वनकर्मी।
विज्ञापन
सीतापुर। जिलेभर में कहीं बाघ तो कहीं जंगली जानवर की दहशत से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खेती-किसानी पर संकट आ गया है। किसान खेतों में फसलों की निगरानी के लिए नहीं जा रहे हैं। खाद व सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। बाघ गोवंशों को निशाना बना रहे हैं। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। वहीं अब तक कैमरों में बाघ के कैद न होने से वनविभाग भी चिंतित है।
विज्ञापन

महोली में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीण सहमे हुए हैं। एक माह से बाघ कहीं न कहीं रोज हमले कर रहा है। इस वजह से वनविभाग को काॅम्बिंग व पिंजरा लगाने समेत रोजाना ट्रैस कैमरे बदलने में पसीने छूट रहे हैं। दूसरी तरफ बाघ की दहशत से खेती-बाड़ी समेत अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं।
मंगलवार को कलवारी खुर्द गांव के चारागाह में बाघ ने बछड़े का शिकार किया। बुधवार को वन विभाग ने चारागाह के निकट ट्रैस कैमरे लगवाए। इससे पहले कोल्हौरा, पीतमपुर, ब्रह्मावली में ट्रैस कैमरे लगाए जा चुके हैं लेकिन कहीं पर भी बाघ कैमरे में कैद नहीं हुआ। पीतमपुर ग्रंट में एक सप्ताह से लगे पिंजरे के निकट तक बाघ नहीं पहुंचा है। वनकर्मियों की मानें तो बाघ प्रभावित इलाके में गन्ना बहुतायत है। जिसके चलते बाघ का पता लगाना मुश्किल है। वन विभाग के रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि कलवारी खुर्द व पीतमपुर में कॉम्बिंग की है। ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


भैंस को खा गया जंगली जानवर
लहरपुर के गांव बेलवा डिंगुरा में जंगली जानवर भैंस के पांच माह के बच्चे को खा गया। गांव निवासी बंशीलाल के दरवाजे पर खूंटे पर भैंस बंधी थी। जंगली जानवर ने मंगलवार रात उसका शिकार किया। गन्ने के खेत में घसीट कर ले गया और निवाला बनाया। सुबह गन्ने के खेत में पड़िया का शव पड़ मिला। मौके पर ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और जंगली जानवर की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। वन दरोगा अरविंद गिरी व उनकी टीम ने कॉम्बिंग की है।

किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला
बिसवां की ग्राम पंचायत पुरैना मजरा बिचपरी में जंगली जानवर ने घर के बाहर सो रहे किसान पर हमला कर दिया। यहां के निवासी गजराज (45) मंगलवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। तभी अचानक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। किसान के मुताबिक जंगली जानवर भेड़िया ही था, जिससे किसान घायल हो गया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल ने मौके पर पहुंचकर घायल किसान गजराज से मुलाकात की। फिर मातहतों को गांव में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। वनविभाग के अधिकारियों ने गांव में भेड़िये की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें