फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: यूरिया न मिलने से किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। साधन सहकारी समिति अरुआ में यूरिया लेने आए किसान दोपहर तक इंतजार के बाद खाद न मिलने से भड़क गए। आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर सचिव व अन्य कर्मचारी समिति में ताला लगाकर चलते बने। अरुआ समिति में मंगलवार को यूरिया लेने के लिए सुबह से ही एक हजार से ऊपर किसानों की भीड़ जमा हो गई थी। सचिव ने सभी किसानों के आधार जमा करवा लिए। इसके बाद दोपहर एक बजे किसानों से कहा कि पॉस मशीन काम नहीं कर रही है। इससे नाराज किसान प्रदर्शन करने लगे। किसान प्रहलाद सिंह, दीपू सिंह, रामू आदि ने बताया कि संचालक ने कुछ बड़े व पहुंच वाले किसानों को खाद बांटी। इसके बाद मशीन खराब होने की बात कह वितरण बंद कर दिया। किसानों का आक्रोश देख समिति सचिव आशुतोष पांडेय व समिति संचालक पंकज सिंह समिति बंद कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें