फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जलभराव से तीन दिन तक फंसा रहा परिवार, पुलिस ने निकाला

Fri, 05 Jul 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र मधवापुर गांव में भारी बारिश के कारण एक परिवार तीन दिन तक फंसा रहा। इसके बाद पुलिस से मदद मांगी। पुलिसकर्मियों ने चारों तरफ पानी से घिरे घर से परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना रामकोट इलाके के मधवापुर निवासी रामकिशोर दीक्षित गांव के पूरब में मकान बनाकर रहते हैं। मकान से कुछ ही दूरी पर तालाब है। भारी बारिश के कारण उनके घर के सामने बारिश और तालाब का पानी भर गया, जिससे वह अपने परिवार सहित मकान में फंसे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पूरब सभी के खेत पड़ते हैं। इस वजह से ग्रामीणों ने एक बांस का पुल बनाकर तैयार किया था जिससे होकर करीब 50 से अधिक लोग होकर गुजरते थे। यह पुल 10 वर्षों तक चला।
इसके बाद यह बांस का पुल भी टूट चुका है। ग्रामीणों का आवागमन भी बाधित हो गया। इससे गांव के पूरब मकान में रह रहा रामकिशोर दीक्षित का परिवार भी फंस गया। जिसे स्थानीय पुलिस की मदद से सकुशल बाहर निकाला जा सका। आरोप है कि ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार ब्लॉक कर्मियों से शिकायत भी की परंतु इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया। पीड़ित रामकिशोर ने बताया कि फिलहाल हमारा परिवार सकुशल बाहर निकल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें