फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 30 Aug 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
शव लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की लुधियाना में टिन शेड से गिरकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव पहुंचा। परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

तुलसीपुर निवासी कमलेंद्र (22) अपने साले दिनेश के साथ लुधियाना में काम करने गया था। वह एक सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी में काम करता था। 26 तारीख को सोलर लगाते समय टिन शेड से पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर अपने गांव आ गए। उन्होंने शव को ट्राॅली में रख लिया। फिर उसे लेकर बहरीमऊ गौरा मोड़ पर आ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची। वह कुछ लोगों को थाने पर भी ले आई। पुलिस ने परिजनों को समझाया। एसओ ने पंजाब में कंपनी के लोगों से बात की। मोबाइल का लाउड स्पीकर ऑन कर परिजनों को सुनाया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाई। जिस पर परिजन संतुष्ट हुए। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें