लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। धौरहरा निवासी संजीत कुमार ने क्षेत्राधिकारी को बताया कि मुस्काबाद चौराहे पर उसकी दुकान है।
बीती नौ अक्तूबर को पूर्व परिचित माेहल्ला नईबस्ती निवासी शकील अहमद व लखनऊ के बक्शी का तालाब निवासी विनय प्रताप दुकान आए। उन्होंने बताया कि विनय का मरीज लखनऊ में भर्ती है। उसे पैसे की आवश्यकता है।
उसने अपनी कार देकर 60 हजार रुपये लिए। स्टांप पर नोटरी भी कराई गई। आरोप है कि शकील के साथ आया हुआ व्यक्ति चालक पवन कुमार ने विनय के आधार पर अपनी फोटो लगा ली थी। अब तक उसे पैसा नहीं मिला। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शकील अहमद व पवन कुमार पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।