फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: खुले में फेंक दिया एक्सपायर्ड सीरप

Sat, 18 Feb 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा(सीतापुर)। हाल ही में बाराबंकी जनपद में एक्सपायर्ड दवा जलाने के बाद निकले धुएं से कई बच्चे बीमार हो गये थे। इसके बावजूद जिले के अफसर सीख नहीं ले रहे। सीएचसी रेउसा में कई एक्सपायर्ड दवाएं खुले में ही डाल दी गई जबकि जिम्मेदार अफसर यहीं से रोजाना निकलते हैं।
विज्ञापन


अगर मरीजों को समय से यह दवाएं बांट दी गई होती तो शायद इनकी ऐसी दुगर्ति न होती। रेउसा सीएचसी में आयरन की करीब 20 से 30 सीरप खुले में ही पड़ी हुई है। इन दवाओं के उत्पादन की तिथि 8 अक्तूबर 2020 अंकित है। जबकि मार्च 2022 एक्सपायर्ड तिथि दर्ज है।

मरीज रमेश व उदित ने बताया अगर समय रहते इनको बांट दिया गया होता तो शायद इस तरह खराब न होतीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास मिश्र ने बताया अगर ऐसा कहीं हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें