नैमिषारण्य। पर्यटकों की सुविधा के लिए क्षेत्र में कॉरिडोर प्रस्तावित है। स्थानीय प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को एसडीएम मिश्रिख पंकज सक्सेना के नेतृत्व में तहसील कर्मियों व पुलिस बल ने निरीक्षण किया।
इस दौरान ललिता देवी मंदिर से लेकर चक्रतीर्थ तक सड़क किनारे लगी दुकानों को मंगलवार तक हटाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी दुकानदार को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जिन दुकानदारों को हटाया जाएगा, उन्हें बलराम धर्मशाला के पास और उत्तराधि मठ के पास विस्थापित किया जाएगा।
गौरतलब है कि ललिता देवी मंदिर से लेकर चक्रतीर्थ तक कॉरिडोर प्रस्तावित है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। ललिता देवी मंदिर परिसर के पास पंचमुखी हनुमत प्लाजा का निर्माण होना है। चक्रतीर्थ के मुख्य द्वार के सामने इंट्रेंस प्लाजा प्रस्तावित है।