फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सुबह 9 बजे की धूप भी चुभ रही

Fri, 09 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आसमान से बरस रही आग से जीना मुहाल हो गया है। सुबह से ही निकलने वाली तीखी धूप चुभ रही है। गुरुवार सुबह 9 बजते-बजते गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में पारा चढ़ने से गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह से ही गर्मी और उमस के चलते लोग बुरी तरह बेहाल दिखाई दिए। तेज धूप की वजह से दोपहर में शहर के लालबाग चौराहा, रोडवेज बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा।
धूप व गर्म हवा से बचने के लिए लोग छाता और गमछे से सिर को ढककर बाहर निकले। दिन में करीब 24 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली गर्म हवा से लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

आग बरसाते सूरज की किरणों से बेदम राहगीर छांव तलाशते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। मानसून आने तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


तपिश से बीमार पड़ रहे लोग
मौसम की मार से सेहत पर भी असर पड़ रहा है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को बाजार का खुला सामान न खाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें