फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किन्नरों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव

विज्ञापन
आरएमपी डिग्री कॉलेज मार्ग पर पुलिस की गाड़ी में लटककर जाते किन्नर। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली इलाके में बुधवार को तहसील परिसर में किन्नरों ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने का आरोप लगाया। विवाद के बाद रामकोट थाने वापस जा रहे एसओ के काफिले पर दो किन्नरों ने पथराव कर दिया। पुलिस टीम जान बचाकर भागी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना रामकोट इलाके में स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक चार साल की बच्ची की सुपुर्दगी को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों पक्षों को लेकर शहर कोतवाली स्थित सदर तहसील में मौजूद बाल कल्याण समिति लेकर चली आई। वहां एसओ रामकोट संजीव कुशवाहा व अन्य पुलिस बल मौजूद था। देर शाम करीब चार बजे एक पक्ष से किन्नर पहुंचे और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाने लगे। किन्नरों ने तहसील के गेट पर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनको डंडा मारा और अभद्रता की। थोड़ी देर बाद जब एसओ काफिले के साथ बाहर निकले तो दो किन्नर उनके वाहन के पीछे लगी स्टेपनी में लटक गए। लटकते हुए वह आरएमपी कॉलेज मार्ग पर पहुंच गए। इस दौरान वाहन की गति धीमी हो गई। फिर स्टेपनी छोड़कर किन्नर उतरे और पास में पड़े ईंट-पत्थर उठाकर एसओ के वाहन पर फेंकने लगे। इस दौरान वाहन ने गति पकड़ ली। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

यह है मामला
थाना रामकोट इलाके में स्थित कांशीराम कॉलोनी में रुकसाना रहती हैं। जिसकी एक चार साल की बेटी फिजा है। उसने अपनी बेटी का एक स्टॉप पर गोदनामा कर दिया था। इसमें यह जिक्र था कि रुकसाना की तबियत आए दिन खराब रहती है। इसके कारण वह अपनी बच्ची की सेवा नहीं कर पाती थी। उसका पति उसके साथ नहीं रहता था।
कॉलोनी मेें ही रहने वाली रेखा जायसवाल उसकी बेटी की सेवा करती है। इसलिए वह बच्ची रेखा को गोद दे रही है। करीब डेढ़ माह पहले रुकसाना की मौत हो गई। उसकी बेटी रेखा के पास ही रहती थी। रुकसाना के पति ने न्यायालय में गुहार लगाई और पुलिस के सामने मामला पेश किया। पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया था। इसको लेकर रेखा की ओर से कुछ किन्नरों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।
दर्ज होगा केस
बाल कल्याण समिति ने बच्ची को उसके पिता कि सुपुर्द किया है। वाहन पर ईंट पत्थर फेंके गए थे। वह कहीं पर लगे नहीं हैं। कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- सुशील सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें