खैराबाद(सीतापुर)। नगरपालिका ने बुधवार को कस्बे में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। नई बाजार मार्ग पर नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटने से अब राहगीरों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
दरअसल, इस मुख्य मार्ग पर आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था।दुकानदारों ने नाले पर पड़े पत्थर पर कब्जा करके दुकानें लगा ली थीं। इससे जाम लगता था। व्यापारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले इस जाम में एसओ का वाहन फंस गया था। इसके बाद से अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हुई थी। बुधवार को नगरपालिका व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने बताया कि नाले की अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वह दोबारा अतिक्रमण न करें।