मिश्रिख (सीतापुर)। दधीचि कुंड परिसर से एसडीएम मिश्रिख अभिनव यादव के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया। उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव ने बताया कि दधीचि कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर शासन स्तर से करीब 38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।
कुंड के चारों ओर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। लगातार चेतावनी देने के बावजूद लोगों ने ध्यान नहीं दिया। इस वजह से अतिक्रमण हटाया गया।