फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो दिन से 45 गांवों की बिजली बंद

Fri, 24 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। दो दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कल्ली चौराहा, श्रीनगर, उत्तरधौना, पच्चीसा, भटपुर, रूपपुर, करखिला, रौसिंगपुर, काशीपुर, खरगापुर, हरसानी, बानपुर, प्रतापुर, हाजीपुर, घुंडी, मढिया, सहावपुर, उदयईपुर, श्रीनगर, मेहंदिया, पलहवापुर, जुगल बिहारपुर, पचीसा, प्रतापपुर, मरेली, तरसावां सहित 45 गांवों की लगभग 60 हजार की आबादी परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में भी आपूर्ति नहीं मिल रही है। इससे सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूख रही हैं। हरिओम दीक्षित, सुमित मिश्र, संजीत मिश्र, विक्की राजवंशी, श्रीकृष्ण कनौजिया, अशोक तिवारी, रिंकू कुमार, कल्लू टाइगर, रंजीत, अभिषेक, शिवम, पिंटू, अवधेश, भगवानदीन, श्रीराम, पंकज व हरिद्वार ने विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। मिश्रिख उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार ने बताया कि इस समय खेतों में गेहूं की कटान हो रही है। हवा चलने से बिजली के तार आपस में टकराते हैं। ऐसे में चिन्गारी गिरने से खेतों में आग लगने का खतरा है। इस वजह से आपूर्ति बंद की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें