फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नौ घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, 20 गांव प्रभावित

Thu, 08 Feb 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता/सीतापुर। भिठौली फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों की विद्युत अपूर्ति नौ घंटे ठप रही। इससे लगभग 60 हजार की आबादी प्रभवित हुई। जर्जर तार बदलने को लेकर पूर्व प्रस्तावित शटडाउन लिया गया था। बुधवार की सुबह नौ बजे ठप हुई आपूर्ति शाम छह बजे बहाल हुई।
विज्ञापन


रेउसा इलाके में भिठौली फीडर के दायरे में लगभग 100 गांव आते हैं। यहां विद्युत लाइन जर्जर है। जिसे बदले जाने का काम शुरू किया गया है। बुधवार को विद्युत लाइन बदलने के चलते सुबह नौ बजे से आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे सेवता कस्बे के पूरब का हिस्सा, खरोहा, नगरौली, सेमरा, कुसमोहरा, पुरैनी, बोहरा, गौहनिया मुनुवा पुरवा समेत 20 गावों कि बिजली गुल रही। आपूर्ति शाम छह बजे बहाल हो सकी।
गौहनिया के अवध रामपाल व श्रीराम ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुई। मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों से संपर्क टूट गया। पुरैनी के रामलखन और खरौंहा के आशीष ने बताया पूरा दिन बिजली गुल रहने से इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। इससे सूरज ढ़लने के बाद घरों में अंधेरा पसर गया। एसडीओ शुभम ने बताया कि तार बदलने का कार्य कराए जाने के कारण शट डाउन लिया गया था। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन



आज भी बाधित रहेगी आपूर्ति
जर्जर तार बदलने का काम बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। इसलिए लगभग 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार को भी बाधित रहेगी। सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक शट डाउन रहेगा। एसडीओ ने बताया कि कम से कम गांवों की आपूर्ति बाधित हो, इसके लिए एक साथ कार्य न कराते हुए अलग-अलग गांवों में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें