फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 52 घंटे बाद बहाल हुई 100 गांवों की बिजली

Sun, 17 Sep 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवों में 52 घंटे के बाद रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल रहने से उद्योग-धंधे ठप रहे। घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। मोबाइल डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन

मछरेहटा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे शटडाउन लिया गया था। इसी दिन शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन नए ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग में काफी समय लग गया।
रविवार को 52 घंटे की लंबी कटौती के बाद दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। व्यापारी रमेश ने बताया दो दिन बिजली गुल होने से हजारों का नुकसान हुआ। कई लोगों के ऑर्डर ले रखे थे। इनको समय से नहीं दे सकें। वहीं मजदूरी अलग से देनी पड़ गई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता द्वितीय दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया आपूर्ति बहाल हो गई है। अब कहीं पर कोई समस्या नहीं है। क्षमता बढ़ जाने से अब लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें