फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गौरिया चौराहे पर पहली बार बिजली पहुंची

Sat, 11 Nov 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। देव दिवाली पर गौरिया चौराहा रोशनी से जगमगा उठा। आजादी के बाद पहली बार यहां बिजली पहुंची। मिश्रिख विधायक के प्रयास से यहां पर शनिवार को विद्युतीकरण पूरा किया गया। 20 व्यापारियों को कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मछरेहटा इलाके के गौरिया चौराहे पर बिजली न होने से व्यापारियों को काफी परेशानी होती थी। वह जनरेटर चलाकर अपना कामकाज करते थे। व्यापारियों ने कई बार मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव से शिकायत दर्ज कराई। विधायक ने अपनी निधि से यहां पर विद्युतीकरण करवाया। शनिवार को पोल लगाकर लाइन खींच दी गई। इससे यहां पर अब बिजली चालू हो गई है। अधिशाषी अभियंता द्वितीय दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्युतीकरण हो गया है। इस चौराहे पर करीब 20 व्यापारियों को विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।

एकमुश्त समाधान योजना का अधिक से अधिक दें लाभ
बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी गई है। इस योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाएं। यह निर्देश शनिवार को वीडियो क्रांफेंसिंग के जरिए बिजली विभाग के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा एकमुश्त योजना बहुत ही बेहतर है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो किसी कारणवश एकमुश्त बिल अदा नहीं कर पाते थे। इसके लिए सभी अफसर बकायेदारों के पास पहुंचे और उनको इसके लाभ गिनाते हुए राजस्व अधिक से अधिक बढ़वाएं। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि इस योजना के तहत जिले में अब तक करीब एक हजार लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें