फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 150 गांवों की गुल रही बिजली

Mon, 05 Aug 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां(सीतापुर)। पिसावां उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में रविवार को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस लंबी कटौती के चलते इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए। कई बार शिकायत के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे में रविवार सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता पहले इसे सामान्य कटौती समझकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उन्होंने बिजली विभाग से शिकायत की।
अफसरों ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आ गई है। इस लंबी कटौती के कारण घरों में गर्मी से लोग बेहाल होने लगे। मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया कि तेज हवा चलने पर पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइन को छू रही थीं। इस वजह से ट्रिपिंग हो रही है। इसी वजह से 33 केवी मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गई है। इसे सही करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल होगी।

आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
पिसावां उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सोमवार को पांच घंटे की लंबी बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा। अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया कि सोमवार को सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक पेड़ों की छटाई का काम चलेगा। इस वजह से बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें