सीतापुर। तहसील पॉवर हाउस से जुड़े मोहल्लों में चार जनवरी को आठ घंटे बिजली गुल रहेगी। एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि पॉवर हाउस में 11 केवी पैनल इंस्टालेशन किया जाएगा।
इस वजह से सुबह 10 से शाम छह बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके चलते बटसगंज, कोतवाली चौराहा व प्रेमनगर फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।