फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन दिन से 40 गांवों की बिजली गुल, लोगों में आक्रोश

Sat, 14 Sep 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। तेज हवा संग बारिश से हाईटेंशन लाइन में खराबी के चलते 40 गांवों की करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। तीन दिन बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सांडा से शाहपुर, देवतापुर, मडोर, लहसडा, मनिकौडा, गोडियनपुरवा, काजीपुर, प्यारापुर, बरियारी, सकरन, उमराकलां, उमराखुर्द, तारपारा, सैदापुर, सुमरावां, लखुआ बेहड़ समेत 40 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
बीते बुधवार की शाम तेज हवा और बारिश के कारण एचटी लाइन में खराबी आ गई थी। इससे सभी 40 गांवों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति तीसरे दिन दिन भी बहाल नहीं हुई है। ऐसे में बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हैं और रात में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

इन्वर्टर तथा मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं, मोबाइल नेटवर्किंग व्यवस्था भी ठप है। ग्रामीण संदीप राजपूत, अभिषेक राज, वीरेन्द्र यादव, मुन्नालाल, शिवपूजन, बिशम्भर दयाल बाजपेई, शुभम मिश्र आदि ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अवर अभियंता सुनील कनौजिया ने बताया कि तेज हवा और बारिश के चलते एचटी लाइन में खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें