फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: न जमा हुए बिजली के बिल और न दूर हुई समस्या

Fri, 17 Mar 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रशासनिक व संविदा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तहसीलों के एसडीएम बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक उपकेंद्र पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। गुरुवार को आंदोलनकारियों ने कार्य बहिष्कार करके प्रदर्शन किया। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के न तो बिल जमा हो सके न ही उनकी कोई समस्या दूर हो सकी।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस इलाज, उत्पीड़न बंद करने व निजीकरण के विरोध में गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में अफसर, कर्मचारी शामिल होंगे। इससे जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ सकती है। इस पर डीएम अनुज सिंह ने सभी तहसीलों के सात एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।
प्रत्येक उपकेंद्र पर एक एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस दौरान विद्युत सप्लाई का जिम्मा संविदाकर्मियों के हाथों में होगा। गुरुवार सुबह विद्युत वितरण मंडल प्रथम के कार्यालय पर अफसर व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करके प्रदर्शन किया। इसकी वजह से तमाम उपभोक्ताओं के जरूरी काम नहीं हो सके।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड प्रथम में बिजली का बिल सही कराने आए रमेश ने बताया कि घरेलू कनेक्शन ले रखा है। बिल काॅमर्शियल का आ रहा है। इसे सही करवाने के लिए दौड़ रहे है। अब हड़ताल के बाद फिर से आना पड़ेगा। रामकुमार ने बताया कि बिजली बिल जमा करने संतोषी माता मंदिर के सामने उपकेंद्र पर गए थे। वहां पर ताला पड़ा होने की वजह से वापस जाना पड़ा। अब तीन दिन तक बिल भी जमा नहीं हो पाएंगे। इसी तरह अन्य उपभोक्ता वापस चले गए।


संविदाकर्मियों में बनी ऊहापोह की स्थिति
इस हड़ताल में संविदाकर्मी भी शामिल होने की बात कह रहे है। इधर संविदाकर्मी को उनकी नियुक्ति कंपनी हड़ताल पर जाने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। इससे संविदाकर्मी ऊहापोह की स्थिति में हैं। अगर वह हड़ताल पर जाते हैं तो उनकी नौकरी पर संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन



बनाया गया कंट्रोल रूम
डीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बिजली उपभोक्ता दिक्कत होने पर दूरभाष नंबर 05862-242996 व 05862-272974 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

तैनात किए गए है कर्मी
72 घंटे की हड़ताल शुरू हो रही है। डीएम की तरफ से प्रशासनिक अफसर व संंविदाकर्मी लगाए गए है।
- नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें