फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लखनऊ से महमूदाबाद तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sun, 03 Sep 2023 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद से लखनऊ तक करीब 50 किमी. का सफर आसान होने वाला है। इस रूट पर अब इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। बस का ट्रायल हो गया है। उम्मीद है अगले सप्ताह से संचालन शुरू हो जाएगा। इससे करीब एक हजार मुसाफिरों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

महमूदाबाद से लखनऊ के टेढ़ी पुलिया के बीच की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। यहां तक सफर तय करने के लिए रोडवेज की 22 बसें रोजाना चल रही हैं। सीतापुर मुख्यालय से लखनऊ नजदीक होने के कारण महमूदाबाद के अधिकतर लोग खरीदारी करने व कारोबार के सिलसिले में रोजाना आते-जाते हैं।
इसके अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए भी जाते हैं। रोजाना करीब एक हजार मुसाफिर सफर करते हैं। इससे बसों की किल्लत खड़ी हो जाती है। अब यह समस्या जल्द दूर होने वाली है। इस समय लखनऊ से बाराबंकी के बड्डूपुर तक इलेक्ट्रिक बस सेवा चल रही है। अब इस सेवा का महमूदाबाद तक विस्तार किया जाएगा। बड्डूपुर से महमूदाबाद की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। अब बस महमूदाबाद वाया बड्डूपुर, टिकैतगंज, कुर्सी व टेढ़ी पुलिया होते हुई दुबग्गा तक जाएगी। इन बसों का चार्जिंग प्वाइंट लखनऊ में बनाया गया है। वहां से बस चार्ज होकर महमूदाबाद तक आएगी। इसके लिए ट्रायल हो गया है। अब जल्द सेवा प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


एक बस में 60 लोग कर सकेंगे सफर
एक इलेक्ट्रिक बस में एक साथ 60 मुसाफिरों को सफर करने की सुविधा मिलेगी। इस रूट पर कितनी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, अभी यह तय नहीं हो सका है। फिर भी उम्मीद है सुबह शाम दो बस जरूर चलेंगी।

जल्द शुरू होगी महमूदाबाद तक सेवा
लखनऊ से बड्डूपुर तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। महमूदाबाद तक संचालन करवाने के लिए प्रबंध निदेशक लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड लखनऊ को पत्र लिखा था। जिस पर संचालन की स्वीकृत हो गई है और ट्रायल भी हो गया है। बहुत जल्द महमूदाबाद से दुबग्गा लखनऊ के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

आशा मौर्या, विधायक, महमूदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें