महोली। कारीपाकर गांव निवासी रामपाल सिंह (65) बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से अपना खेत देखने कचूरी गांव जा रहे थे। हाईवे पर शाहजहांपुर की तरफ से बाइक से आ रहे पीलीभीत के मुड़िया निवासी रामफूल की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रामपाल व रामफूल घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)