लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र में बबुरापुरवा मोड़ पर बुधवार को अज्ञात वाहन से बुजुर्ग की टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। गांव अकबरपुर निवासी कुद्दूस (85) बुधवार को साइकिल से बबुरापुरवा राशन लेने जा रहे थे। बबुरापुरवा मोड़ पर पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। जहां डॉक्टरों ने कुद्दूस को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।