फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। इलाके में बिसवां मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार को साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले में इलाके के भवनाथपुर मजरा रुढा गांव निवासी कल्लू ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार को उनका भाई सर्वेश (25) पिता अशर्फी (70) को साइकिल पर बैठाकर घर से लहरपुर सामान लेने जा रहा था। बिसवां मार्ग पर अराइज इंडिया स्कूल के निकट उनकी साइकिल एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने अशर्फी को मृत घोषित कर दिया। सर्वेश का इलाज किया जा रहा है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें