फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाषण में इला, चित्रकला में अस्मिता अव्वल

Fri, 19 May 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरुवार को आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में युवा महोत्सव हुआ। इस दौरान विविध प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में अस्मिता और भाषण प्रतियोगिता में इला मिश्रा को विजेता घोषित किया गया। युवा उत्सव का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने दीप जलाकर किया, जबकि कार्यक्रम का समापन सांसद राजेश वर्मा ने पुरस्कार वितरित कर किया।
महोत्सव के दौरान चित्रकला, कविता लेखन, फोटोग्राफी, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में अस्मिता को पहला, अरुण कुमार को दूसरा और उम्मा अम्मान को तीसरा स्थान मिला। कविता लेखन में रितिक अवस्थी को पहला, आलोक को दूसरा और गरिमा तिवारी को तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में इला मिश्रा को पहला, अमन त्रिपाठी को दूसरा और अलखकांत श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोग्राफी में सुयश मिश्रा को पहला, कृष्णानंद मिश्रा को दूसरा और कंचन मिश्रा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महमूदाबाद कल्चरल ग्रुप को पहला, राजकीय इंटर काॅलेज को दूसरा और हिंदू कन्या पाठशाला को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन राज शर्मा ने किया, जबकि जिला समन्वयक रोशनी पटवा ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें