फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: हिन्दी के आसान प्रश्नों से छात्रों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीबीएसई की हिंदी की परीक्षा में छात्राें के चेहरे खिल उठे। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को परीक्षा को सरल बताया। कहा कि प्रश्र पत्र अच्छा आया था। इससे अच्छे अंक आने की उम्मीद है। सीबीएसई की परीक्षा के लिए जिले में स्टडीवेल पब्लिक स्कूल, सुमित्रा मॉडर्न स्कूल, एलपीएस, केंद्रीय विद्यालय व महर्षि विद्या मंदिर को केंद्र बनाया गया है। एलपीएस को छोड़कर अन्य केंद्रों पर सोमवार को इंटर हिन्दी की परीक्षा हुई। छात्रा ईशा व साईमा अख्तर ने बताया कि प्रश्र पत्र सरल था, सभी प्रश्न पढ़े हुए थे। उत्तर देने में कोई समस्या नहीं आई। समध ने बताया कि उम्मीद करते हैं इसी तरह अन्य प्रश्र पत्र भी आएंगे। जिससे मेरिट अच्छी आने से रिजल्ट बेहतर आएगा।
विज्ञापन



शांतिपूर्ण निपटी परीक्षा
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल छात्रों की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 18817 के सापेक्ष 17897 छात्राें ने परीक्षा दी। जबकि 920 अनुपस्थित रहे। इंटर की लेखा शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 411 के सापेक्ष 386 छात्रों ने परीक्षा दी। 25 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर भूगोल की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 3214 के सापेक्ष 238 गैर हाजिर रहे और 2476 ने परीक्षा दी। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें