फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बकरा मंडी लगने से सड़क से गलियों तक में लगा जाम

Thu, 13 Jun 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कोट से चौराहे से पक्कापुल मार्ग पर लगे जाम में फंसे लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। पुराने शहर के पक्का पुल चौराहे के पास बकरीद के मद्देनजर बुधवार को बकरा मंडी लगती है। इससे वहां भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। बुधवार सुबह पुल तक बड़ी संख्या में बकरे व बकरियों को बिक्री के लिए खड़ा किया गया। इससे चौराहे के चारों ओर जाम लग गया। काफी देर तक वाहन कतारों में रेंगते रहे। निकलने की जुगत में आसपास की गलियों में भी वाहन फंसे रहे। इससे सड़क से लेकर संकरी गलियों में भी जाम लग गया।
विज्ञापन

पुराने शहर के अधिकांश लोगों का आवागमन पक्का पुल चौराहे से होकर ही होता है। मन्नी चौराहा, कजियारा चौराहा व सिटी स्टेशन की ओर से आने वाले और नए शहर से पुराने शहर को जाने वाले लोगों के वाहनों के ट्रैफिक का अधिक दबाव रहता है। सड़क पर अतिक्रमण भी है। इसे वाहनों का ओवरटेक करने से जाम की स्थिति अक्सर रहती है। बुधवार को स्थिति और विकराल हो गई।
चौराहे से फटफटा पुल तक जाने वाले मार्ग पर बकरा मंडी लगने के कारण जिलेभर से बिक्री के लिए लाए गए बकरे व बकरियों से सड़क पर पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया। पुल की सड़क पर भी इनको खड़ा कर बिक्री होती रही। इससे सुबह सवा नौ बजे से चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग निकलने के लिए जद्दोजहद करते रहे। तमाम दोपहिया वाहनों से लोग आसपास की गलियों से निकलने लगे, इससे वहां भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें