मिश्रिख (सीतापुर)। नशेड़ी से लड़ाई करने से मना करना नगर पालिका अध्यक्ष को भारी पड़ गया। नशेड़ियों ने उनकी और उनके पति की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रन्नूपुर निवासी नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी के पति रामस्वरूप ने बताया कि शनिवार देर शाम अपने घर के सहन में बैठे थे। तभी मोहल्ले के शंभू और जयनीश शराब पीकर झगड़ा करने लगे। वह झगड़ा करते हुए उनके घर तक आ गए। जब पीड़ित और अध्यक्ष ने नशेड़ियों को मना किया तो दोनों ने लाठी-डंडे से लैस होकर पिटाई कर दी। मारपीट में अध्यक्ष और उनके पति चोटिल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।