फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रिमझिम फुहारों ने भिगोया, गर्मी से मिली राहत

Fri, 30 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कई दिनों से उमड़-घुमड़ रहीं काली घटाएं झूमकर बरसीं तो मौसम खुशगवार हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली तो फसलों को भी फायदा पहुंचा। अधिकतम पारा 28 डिग्री पर पहुंच गया। इस बार दस्तक देने के बाद भी मानसून ठिठक गया था।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से बादल छाने के बाद भी बारिश न होने से लोग मायूस थे। बृहस्पतिवार रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुककर शुक्रवार को भी चलता रहा। इससे सड़कों और गलियों में कीचड़ से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं जिले में कहीं कम तो कहीं तेज बारिश हुई, लेकिन दिन भर बादल छाए रहने के साथ 14 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा ने गर्मी का अहसास नहीं होने दिया।
विज्ञापन

बारिश से अधिकतम पारे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के संकेत मिल रहे हैं।



धान की रोपाई हुई तेज

मेघ मेहरबान हुए तो किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी। किसान राजेश ने बताया कि इस समय फसलों खासतौर से धान को पानी की बहुत जरूरत है। बारिश से गन्ने और धान की अगेती फसल को काफी फायदा हुआ है। वहीं, जिन किसानों ने अब तक धान की रोपाई नहीं की है, मौसम देख वह भी खेतों में धान लगाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें