फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरकारी जमीन पर बह रहा नाला पाटा

Sun, 25 Jun 2023 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में भूमाफिया ने सरकारी जमीन हथियाने के लिए उस पर बह रहे नाले को मिट्टी डालकर पाट दिया। आरोपियों ने पास में बनी एक कॉलोनी की ओर नाले को मोड़ दिया। कॉलोनीवासियों ने इसकी शिकायत की तो नगर पालिका ने जांच में आरोपियों को दोषी पाते हुए उनको नोटिस भी दिया फिर भी आरोपी नहीं मान रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने डीएम और एसपी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट चौराहा निवासी अरशद, सलीम, आफताब व रियाजुद्दीन ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले का ही रहने वाला दानिश व एहतिशाम साथी हैं। कोट चौराहे के पीछे की तरफ आरोपियों की कुछ जमीन है। उसके पास ही एक सरकारी जमीन है जिस पर नाला बहता है।
सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आरोपियों ने नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। आरोपी नाले के पानी को पीड़ितों के मकान की नींव के पास से निकाल रहे हैं। इससे उनके मकान की नींव क्षतिग्रस्त हो रही हैं। पीड़ितों ने बताया कि पहले भी उन्होंने शिकायत की थी। नगर पालिका ने अवैध पटान को हटाने के लिए नोटिस देकर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। एसडीएम सदर गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी जमीन खोद कर उसमें ही नाले का पानी गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें