फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महमूदाबाद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहरों की तर्ज पर नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में भी गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल... की आवाज सुनाई देने लगी है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा शुरू हो गई है। निवारण सेवा समिति के संदीप मिश्रा ने बताया कि एक कूड़ा गाड़ी व तीन ऑटो से कूड़ा उठवाया जा रहा है। इसमें गीला व सूखा कूड़ा अलग किया जा रहा है। इस काम में आठ कर्मचारी लगे हुए हैं। यह कूड़ा गाड़ी सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8.30 बजे तक कूड़ा कलेक्शन करेगी। गाड़ी नई बाजार दक्षिणी, नई बाजार उत्तरी, सरावगी टोला, बेलदारी टोला व संगत किला में जाएगी। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि इससे लोगों को अब कूड़ा खुले में फेंकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें