फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला अस्पताल में मृतकों की हो रही डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट में एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां मृतकों की भी डायलिसिस हो रही है। लखनऊ में डायलिसिस कराने वाले मरीजों का आंकड़ा सीतापुर में चढ़ाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। यह आरोप यहां के एक टेक्नीशियन ने लगाया है। इस पर सीएमएस ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट में पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जा रहा है। इस यूनिट का संचालन एक कंपनी के माध्यम से होता है। यहां पर कार्यरत टेक्नीशियन मोहम्मद सालिकिन ने आरोप लगाया है कि इस यूनिट में बहुत ही भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नवंबर में पांच दिन यूनिट बंद रही। इस दौरान कागजों पर मरीजों की डायलिसिस चढ़ा दी गई है।
साथ ही एक मरीज शालूराज की लखनऊ में डायलिसिस हो रही है। उनका डाटा सीतापुर में चढ़ाया जा रहा है। इसी तरह हिंद अस्पताल में डायलिसिस कराने वाले कई मरीज यहां से डायलिसिस करा रहे है। इसमें कई मरीज मर चुके है। उनकी भी डायलिसिस हो रही है। इस पर सीएमएस ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें