फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पॉपकार्न के 500 पैकेट नष्ट कराए

Thu, 09 Nov 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थाें की जांच के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान लहरपुर में पॉपकार्न के 500 पैकेट नष्ट कराए। साथ ही अलग-अलग जगहों पर मिठाई, खोया व नमकीन आदि खाद्य पदार्थों के 11 नमूने जांच के भरे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अभय कुमार सिंह ने बताया कि हरगांव स्थित आकाश स्वीट्स हाउस से मिल्क केक व छेना मिठाई के दो नमूने लिए गए। इसके अलावा हरगांव बाजार से दूध का नमूना भरा गया। उपवन ढाबा से खोया का नमूना भरा गया।
शहर में विजयलक्ष्मी नगर स्थित राणी स्वीट्स हाउस से लड्डू का नमूना लिया। अटरिया, सिधौली और कमलापुर बाजार से पनीर, खोया और छेना मिठाई तथा तहसील लहरपुर क्षेत्र में नमकीन व तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया। टीम ने लहरपुर क्षेत्र में पॉपकार्न के करीब 500 पैकेट नष्ट कराए। ये सभी एक्सपायर्ड हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें