फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राजकीय सम्मान में लापरवाही से लोकतंत्र सेनानी नाराज

Fri, 15 May 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
एसपी को पत्र सौंपते लोकतंत्र सेनाीन संघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। लोकतंत्र सेनानी संघ के पदाधिकारियों ने राजकीय सम्मान के प्रति उदासीनता बरतने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संतराम त्रिवेदी की अगुवाई में एसपी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की। बताया कि परिजनों या संघ द्वारा समय पर सूचना देने के बावजूद पुलिस बल मौके पर नहीं पहुंचता है। राजकीय सम्मान के लिए आने वाले पुलिसकर्मी अक्सर अपनी निर्धारित वर्दी (ड्रेस) में नहीं होते हैं, जो प्रोटोकॉल का अपमान है। पुलिस बैंड की व्यवस्था को अब समाप्त कर दिया गया है, जिससे सम्मान की औपचारिकता अधूरी लगती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब शासन की ओर से मरणोपरांत राजकीय सम्मान की स्पष्ट व्यवस्था है, तब भी उचित सम्मान नहीं मिलता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें